10 रुपए में गरीबों को खाना खिलाने वाले रामू ताता का निधन
मनोज मलयानिल की वाल से
10 रुपये में गरीबों को खिलाने वाले रामू ताता का शनिवार को मदुरै में निधन हो गया। बचपन में मां गुजर गई। घर छोड़ कर मदुरै आ गए। कई साल तक ढाबा पर काम किया। गरीबी को जीने के बाद गरीबों के लिए मदुरै में होटल खोल दिया।
मदुरै के लोग इन्हें आदर से रामू ताता कह कर पुकारते थे। रामू ताता इतने स्वाभिमानी कि कभी कोई सरकारी मदद नहीं ली। अपने होटल के लिए सरकारी राशन की दुकान से कभी कोई अन्न पानी नहीं लिया।
दुर्भाग्य है कि हम रामू ताता को नहीं जानते!